सीतापुर, अक्टूबर 6 -- Sitapur News: बिसवां देहात (सीतापुर), संवाददाता। बिसवां इलाके में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठा बालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोलागंज निवासी अजमत अली (22) बाइक से पुरैनी नहर की तरफ जा रहे थे। साथ में भोलागंज के मो. फैजान भी साथ में था। अजमत अली चमारन पुरवा के पुरैनी के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अफमत और फैजान सड़क पर गिर गए। इतने में ट्रैक्टर अजमत को रौंदते हुए निकल गया। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसवां भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने अजमत को मृत...