Sitapur News: ट्रक पलटने से चालक घायल
सीतापुर, जुलाई 14 -- Sitapur News: रेउसा। थाना क्षेत्र में आलू लोड ट्रक पलटने से चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक के केबिन का शीशा तोड़कर उसे निकाल कर निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। फरुखाबाद जिले के थाना अमृतनगर निवासी कल्लू आलू लोड कर बहराइच जा रहा था। तभी सीतापुर-बहराइच हाइवे रोड मारूबेहड़ निकट सामने से आ रहे डम्फर को ओवरटेकिंग करते समय ट्रक पलट गया। चालक ने बताया चौड़ी करण कार्य में गति धीमी होने, खोदी गई साइड की सड़क की वजह से गाड़ी उतर गई। जिससे ट्रक पलट गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.