Sitapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हरदोई के युवक की मौत, साथी घायल
सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। हरगांव मुख्य चौराहे पर रविवार सुबह ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के करीमनगर सैदापुर निवासी अंकित (25) अपने साथी देवानंद (30) के साथ बाइक से लखीमपुर दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान हरगांव मुख्य चौराहे पर उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल देवानंद को सामुदायिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.