Sitapur News: टीकाकरण के प्रति किया जागरुक
सीतापुर, अगस्त 3 -- Sitapur News: केसरीगंज। लहरपुर के लच्छन नगर में टीकाकरण कराने से इनकार करने वाले परिवारों को टीकाकरण कराने के लिए जागरुक किया गया। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई ने लच्छन नगर में टीकाकरण कराने से इनकार करने वाले दो परिवारों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण से होन वाले लाभों की जानकारी दी। दोनों परिवारों को टीकाकरण कराने के लिए राजी किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई ने बताया कि गांव के दो परिवारों के द्वारा जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम से टीकाकरण कराने से इनकार कर दिया था। दोनों परिवारों को जागरुक कर उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विवेक शुक्ला, बीपीएम गौरव सक्सेना, बीसीपीएम मनोज वर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.