सीतापुर, अगस्त 8 -- Sitapur News: खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद स्थित हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक का टायर फटने से गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते बगल में खड़े दूसरे ट्रक में भी आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकमल कर्मियों ने आधे घण्टे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही की आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।तालगांव भूसेला निवासी अयूब खान की ट्रक खैराबाद स्थित हाइवे पर कलीम इलेक्ट्रिशियन की दुकान के सामने खड़ी थी। ट्रक में वायरिंग का काम चल रहा था। इस बीच ट्रक का पहिया धमाके के साथ फट गया। देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग की लपट बगल में खड़ी बगल में खड़ी दूसरी ट्रक तक पहुंच गई। आग की लपट देख हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत आग पर काबू ...