Sitapur News: टकेली और मोहद्दीनपुर में दीवार गिरी
सीतापुर, सितम्बर 9 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर टकेली में मालती देवी के घर कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। इसके साथ ही पड़ोसी अनमोल की दीवार भी गिर गई। दीवार गिरने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं ग्राम मोहद्दीनपुर में भी बीती देर श्याम किशोर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि पास ही कमलेश की भैंस बंधी थी, गनीमत रही दीवार का मलबा भैंस तक नहीं पहुंचा। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल हिमायतुल्लाह खान ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी। इस संबंध में नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव ने बताया कि सूचना मिली है रिपोर्ट मंगाई गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.