Sitapur News: जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
सीतापुर, सितम्बर 20 -- Sitapur News: लहरपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंगरासी में जूनियर हाईस्कूल के नाम दर्ज सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ तहसील प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होने के बाद भी कब्जा न हटाए जाने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से पक्का निर्माण ध्वस्त कर दिया। राजस्व अभिलेखों के मुताबिक 0.405 हेक्टेयर जमीन जूनियर हाईस्कूल के नाम दर्ज है। आरोप है कि इसी भूमि के एक हिस्से पर कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया था। मामले को लेकर तहसीलदार न्यायालय में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा के तहत वाद चल रहा था। मामले में मो. इसरार, हाशिम, रौनक अली और कलाम समेत अन्य लोगों का नाम सामने आया था। तहसीलदार न्यायालय ने पांच सितंबर को बेदखली का आदेश पारित किया था। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.