Sitapur News: जुड़वां किशोरियों से छेड़छाड़
सीतापुर, अगस्त 10 -- Sitapur News: सीतापुर। थानगांव के एक गांव निवासी दो जुड़वा किशोरियों संग दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िताओं की मां के अनुसार रविवार को वह नदी पार खेत में देखभाल कर रही थी। देर शाम उनकी बेटियां खाना लेकर आ रही थीं। आरोप है कि जिस नाव पर सवार होकर दोनों किशोरियां घाघरा नदी के पार खेत आ रही थीं। उसी नाव पर गार्गीपुरवा मजरा गोलोक कोंडर निवासी मनोज कुमार व प्रदीप कुमार भी बैठे थे। आरोप है कि नदी के पार नाव से उतरने पर दोनों युवकों ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पीड़िताओं की मां मौके पर पहुंची। इस पर युवक भाग गए। यह भी पढ़ें- छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों पर केस, बाइक जब्त प्रभारी निरीक्षक थानगांव विमल गौतम ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.