Sitapur News: जालसाज ने लिंक भेजकर इंजीनियर के खाते से निकाल लिए आठ लाख रुपये
सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में जालसाज ने खुद को बैंक कर्मचारी बता लिंक भेजकर इंजीनियर के खाते से आठ लाख रुपये पार कर दिया। पीड़ित ने महमूदाबाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।महमूदाबाद के इमलिया निवासी आफाक अहमद खां एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। आफाक अहमद के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को यूको बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनके खाते में कुछ पैसे आने थे आ गए कि नहीं। इसपर आफाक अहमद ने बैलेंस चेक किया तो कोई पैसे नहीं आए थे। इस पर जालसाज ने कहा कि एक लिंक भेज रहा हूं पेमेंट चेक कर लो यह कहकर उसने फोन काट दिया। आफाक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया उनके खाते से खाते से दो बार में आठ लाख रुपये ननकल गए। खाते से रुपये निकलने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.