Sitapur News: जांच करने पहुंचे डीसी एनआरएलएम
सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: झरेखापुर, संवाददाता। विकास खंड परसेंडी में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राजवंशी की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला के खिलाफ शिकायत की जांच बुधवार को शुरू हुई। डीएम के निर्देश पर बुधवार को डीसी एनआरएलएम सुशांत सिंह परसेंडी विकास खंड जांच करने पहुंचे। उन्होंने शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में कई ग्राम प्रधानों के बयान दर्ज कर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। डीसी एनआरएलएम सुशांत सिंह ने बताया कि शिकायत से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.