Sitapur News: जलभराव की समस्या को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध
सीतापुर, जुलाई 18 -- Sitapur News: तंबौर (सीतापुर), संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तंबौर के अहमदाबाद पूर्वी वार्ड में बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। लंबे समय से जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासियों ने मुख्य मार्ग पर जमा पानी और कीचड़ के बीच धान की रोपाई कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। स्थानीय निवासियों के अनुसार तंबौर नगर पंचायत को आदर्श नदर पंचायत का दर्जा हासिल है, लेकिन यहां के मोहल्ला अहमदाबाद पूर्वी के लोग लंबे समय से जर्जर रास्तों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही मोहल्ले की सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाती है। जलभराव के कारण पैदल निकालना भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.