Sitapur News: जर्जर सड़क पर गिरकर लोग हो रहे चोटिल
सीतापुर, अक्टूबर 5 -- Sitapur News: झरेखापुर। हरगांव मे पांच गांवों को जोड़ने वाला बड़ेलिया-नौनेर संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बरसात का पानी गड्ढों में भरे होने से अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली से जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने समस्या की सुध नहीं ली। पांच गांवों की रोजमर्रा की आवाजाही इसी मार्ग पर निर्भर है। सन्दीप, अजुमद्दीन, दीपक, संतोष, पंकज सिंह व चंद्रशेखर मिश्र आदि ने डीएम से जल्द पुनर्निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.