सीतापुर, जुलाई 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर के मुंशीगंज चौराहे से बड़ागांव जाने वाले मार्ग पर स्थित जनकपुरी कॉलोनी के निवासी दुविधा में हैं। उनकी समस्या यह है कि उनके घरों के ठीक सामने विद्युत पोल तो खड़े कर दिए गए हैं, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी विभाग ने उनमें करंट नहीं दौड़ाया है। नतीजा यह है कि ये पोल महज़ एक शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में लोगों को 50 से 70 मीटर दूर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से कनेक्शन लेना पड़ा है। यही नहीं सड़क से केबल छज्जों के सहारे घरों तक पहुंचा है। इतनी लंबी दूरी से कनेक्शन खींचने के कारण उपभोक्ताओं ने भारी मात्रा में महंगी केबिल खरीदकर लगाई है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसके साथ ही, मुख्य मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों की चपेट में आने से यह केबिल अक्सर टूट जाती है, जिससे पूरी...