Sitapur News: छुट्टा मवेशियों से लोग परेशान
सीतापुर, जुलाई 14 -- Sitapur News: खैराबाद। क्षेत्र में बेसहारा पशुओं से लोग काफी परेशान हैं। कस्बे के किसानी टोला स्थित होली ग्राउंड पर अक्सर पशुओं के झुंड देखे जा रहे हैं। मवेशी राहगीरों को दौड़ाकर घायल कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी मवेशी घूमते रहते हैं। स्थानीय निवासी सुनील, वीरेंद्र, अनिल कुमार और रिंकू ने बताया कि सांडों का यह झुंड राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बच्चों को स्कूल जाते समय और महिलाओं को बाजार आते-जाते समय डर लगा रहता है। लोगों ने नगर पालिका से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.