Sitapur News: छात्रा से छेड़छाड़ और घर में घुसने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सीतापुर, अक्टूबर 11 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर छेड़छाड़ करने और रात में घर में घुसकर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की निवासी छात्रा के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला विवेक उर्फ शक्तिमान उसे स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था और अश्लील फब्तियां कसता था। आरोप है कि युवक कई बार पैसों का लालच देकर उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव भी बना चुका था। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि सात अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर में अकेली थी, जबकि उसकी मां सो रही थी। इसी दौरान आरोपी दोनों घरों के बीच बने जीने के रास्ते उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने गलत नीयत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.