Sitapur News: छात्रा की मौत में कोचिंग संचालक पर केस
सीतापुर, अक्टूबर 9 -- Sitapur News: सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में छात्रा की आत्महत्या के मामले में कोचिंग संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सीओ सिटी ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोपी पर मानसिक दबाव बनाने और अनैतिक कृत्य की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार,परसेहरा गांव निवासी रंजीत प्रजापति की कोचिंग में छात्रा चार साल से पढ़ रही थी। आरोपी घर पर भी उसे पढ़ाने आता था और एक सप्ताह से धमकी दे रहा था। गुरुवार को छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सीओ सिटी विनय कुमार ने बताया कि फोन की सीडीआर समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.