सीतापुर, अगस्त 29 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तापुर इलाके में चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर के साथ 30 किलो चीनी भी पार कर दी। अगले दिन सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो घर में हुई चोरी का पता लगा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इमलिया सुल्तानपुर के उदयपुर निवासी चन्द्रापाल के मुताबिक परिवार वाले घर में सो रहे थे। इस बीच चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर भीतर घुस आए। चोरों ने लाखों रुपये के सोने- चांदी के जेवर बटोर लिए। इतना ही नहीं चोर घर से 30 किलो चीनी भी ले उड़े। परिवार वाले सुबह सोकर उठे तो घर का पूरा सामान फैल हुआ था। घर मे रखे लाखों रुपये के जेवर व किचन में रखी 30 किलो चीनी भी गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि चोर अभी तक नगदी, जेवर व कीमती सामान ही ले जाते थे। अब बढ़ती कीमत के कारण अब चोर चीनी भी उ...