सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: महमूदाबाद। नूरपुर चौराहे पर स्थित फर्नीचर की दुकान में चोरों ने पीछे से घुसकर माल पार कर दिया। कोतवाली में दिए गये शिकायती पत्र में हाजी साबिर ने बताया कि नूरपुर चौराहे पर उनकी फर्नीचर की दुकान है। शुक्रवार रात चोर छत के सहारे अंदर घुसे और गल्ले में रखे पैसे और प्रेस मिक्सर मशीन और छोटे कीमती सामान उठा ले गये। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...