Sitapur News: चोरों ने घर से लाखों रुपये की नगदी उड़ाई
सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां के मुराऊ टोला में चोरों ने बुधवार को दिनहाड़े बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर बटोर ले गए। परिवार के लोग घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। तहरीर पर बिसवां पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मुराऊ टोला निवासी रमेश कुमार के मुताबिक बुधवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी नकदी व कीमती सामान समेट ले गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बिसवां थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.