Sitapur News: चोरों ने एक साथ दो घरों को निशाना बनाकर जेवर व नगदी पार कर दी
सीतापुर, जुलाई 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर के थनैतपुर में चोर एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर 50 हजार रुपये नगदी व लाखों रुपये के जेवर बटोर ले गए। घटना के समय परिवार वाले घर में ही सो रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से गश्त नहीं करती है। तहरीर पर सदरपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थनैतपुर निवासी रामकिशोर गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इस बीच चोर पीछे के रास्ते से घर में घुस आए। शुक्रवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो घर का सारा सामान फैला पड़ा था। पीछे वाले कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर व कीमती सामान बटोर ले गए थे। यह भी पढ़ें- Sitapur News: चोरों ने एक रात दो घरों को निशाना बनाकर जेवर व नगदी पार कर दी इतना ही चोरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.