Sitapur News: चोरों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर दो घंटे पीटा
सीतापुर, अगस्त 19 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर में मानपुर के सधुवापुर में ग्रामीणों ने मंगलवार रात चोरी कर रहे दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को पेड़ से रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। इस दौरान दोनों चोर छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे। ग्रामीणों ने उन्हें करीब दो घंटे तक रस्सी से बांधकर रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को बंधनमुक्त कराकर गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ दिन से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर पीटे जाने का वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
राजेश कुमार की कहानी मानपुर के सधुवापुर निवासी राजेश कुमार भार्गव सधुवापुर स्थित पानी की टंकी पर पंप ऑपरेटर हैं। राजेश कुमार के मुताबिक मंगलवार रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.