सीतापुर, सितम्बर 25 -- Sitapur News: सीतापुर। तंबौर की ग्राम पंचायत सिकरी बेहटा में बुधवार रात प्रतिबंधित प्रजाति के 12 पेड़ काट लिए गए। ग्रामीणों के अनुसार यह पेड़ सरकारी जमीन पर लगे थे। जिसे चोरी से कटवाया गया है। डिप्टी रेंजर सुनील वर्मा ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। पेड़ काटे पाए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...