सीतापुर, जुलाई 23 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। हरगांव पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान दो वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर, नकदी और एक गैस सिलेंडर बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी और उनकी टीम ने महोली मार्ग पर खैराबाद माइनर नहर की पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान तंबौर क्षेत्र के नरियन टोला निवासी साहिबे आलम उर्फ अजय और तंबौर कस्बे की आसरा कॉलोनी निवासी सुफियान उर्फ चांदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवर, 2250 रुपये की नकदी, एचपी कंपनी का एक गैस सिलेंडर बरामद किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से ही दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को जेल...