सीतापुर, जुलाई 22 -- Sitapur News: सीतापुर। सकरन थाने की पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद किया है। सीओ बिसवां हर्षित चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने रेउसा निवासी रंजीत चौहान और बाराबंकी के फतेहपुर निवासी अनिल कुमार को गद्दीनपुरवा के पास से पकड़ा। दोनो चोरों के पास से तमंचा और जेवरात बरामद हुए। मुख्य आरोपी रंजीत पर विभिन्न जिलों में चोरी के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...