सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। नगर पालिका चेयरमैन से रंगदारी मांगने के आरोपी सपा के युवजन सभा के प्रदेश सचिव को जिला संगठन की शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष ने पदमुक्त कर दिया है। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने पत्र जारी कर बताया कि जिला संगठन की शिकायत पर महमूदाबाद के मोतीपुर के शिवेंद्र प्रताप यादव को सपा की युवजन सभा के प्रदेश सचिव के पद से मुक्त कर दिया है। 17 अगस्त को सपा के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष महमूदाबाद बने आमिर अराफात ने समाधाना दिवस में जन सुनवाई के लिए आए जिलाधिकारी व एसपी के समक्ष शिकायत पत्र देकर बताया था कि शिवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सड़क बनाए जाने के एवज में पांच लाख की रिश्वत मांगी। जिसके चलते उनकी छवि धूमिल हो रही है। आरोप है कि मामले को लेकर जब पालिकाध्यक्ष शिवेंद्र से बा...