Sitapur News: चेन लूट के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
सीतापुर, अगस्त 10 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने महिला के गले से चेन लूटने वाले दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई चेन, दो तमंचे, चार कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। दोनों घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुखबिर की सूचना सीओ सिटी कपूर कुमार के मुताबिक, रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और कनवाखेड़ा अंडरपास की ओर से निकलने वाले हैं। इस सूचना पर एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कनवाखेड़ा अंडरपास से फायरिंग बट मार्ग के जंगल के पास घेराबंदी कर दी। इसी बीच बाइक सवार दो संदिग्ध युवक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.