Sitapur News: चिल्ड्रेन वार्ड में बेड फुल, एक बेड पर दो-दो बच्चे
सीतापुर, अगस्त 25 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। मंगलवार को वार्ड में 29 बेड के मुकाबले 34 से अधिक बच्चे भर्ती मिले। जगह की कमी के चलते कई बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करना पड़ा। इससे बच्चों के साथ उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में दोपहर के समय चिकित्सक भी मौजूद नहीं थे। बच्चों के इलाज और देखरेख की जिम्मेदारी स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी संभालते नजर आए। गंभीर हालत में आने वाले बच्चों के लिए चिकित्सक की उपलब्धता महत्वपूर्ण है, लेकिन मंगलवार को वार्ड में डॉक्टर की गैरमौजूदगी से व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए। चिल्ड्रेन वार्ड में क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती होने के कारण कई बेड पर दो बच्चों को रखा गया है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.