Sitapur News: चार लाख कीमत के 36 मोबाइल पार कर दिए
सीतापुर, अक्टूबर 21 -- Sitapur News: महमूदाबाद। महमूदाबाद चौकी नूरपुर से कुछ दूरी पर एक मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर चोरों ने करीब चार लाख कीमत के 36 मोबाइल पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नूरपुर की चौकी से चंद कदम की दूरी पर रेहान की मोबाइल दुकान है। मंगलवार देर रात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर 36 मोबाइल उठा ले गए। मोबाइल की कीमत करीब चार लाख रूपए बताई जा रही है। कोतवाल सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया बताया कि जानकारी मिली है, पुलिस टीम मौके पर साक्ष्य संकलित कर कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Sitapur News: मोबाइल दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.