सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवपुरी मजरा धवरपारा गांव निवासी 28 वर्षीय बृजेश पुत्र हेमनाथ पासी का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। वह चार दिन से लापता था। परिजनों के मुताबिक बृजेश मानसिक रूप से अस्वस्थ था। परिजनों ने बताया कि बृजेश 19 अगस्त की सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी मां मीरा की तहरीर पर उसी दिन थाना संदना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पेड़ से शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की हालत खराब हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस बल के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संदना थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया ...