Sitapur News: चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरने में पहिए के नीचे आया मासूम, मौत
सीतापुर, सितम्बर 22 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतरने की कोशिश सात वर्षीय बालक के लिए जानलेवा साबित हुई। मंगलवार को हरगांव थाना क्षेत्र के भुड़पुरवा मजरा अकैचनपुर फरीदपुर में ट्रॉली से उतरते समय बालक अचानक पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरगांव इलाके के ग्राम भुड़पुरवा निवासी आरती देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका सात वर्षीय पुत्र सुधीर गांव के रामलोटन की ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर जा रहा था। रास्ते में चलती ट्रॉली से उतरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर पहिए की चपेट में आ गया। हादसा में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सुधीर की मौत की खबर मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.