सीतापुर, अक्टूबर 19 -- जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। आगामी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद स्थित वाक्सेन यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली 20वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से पायल प्रथम, अनामिका पाल द्वितीय व अंजू तृतीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में कृष्ण कुमार प्रथम, रौनक राजपूत द्वितीय व गोलू तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में पायल तथा बालक वर्ग में अनुभव राज प्रथम रहे। शॉटपुट में बालिका वर्ग से प्रतिभा राज और बालक वर्ग से आदित्य अवस्थी ने बाजी मारी...