Sitapur News: घुटने भर पानी, कीचड़ में सन रहे बच्चों के कपड़े,चोटिल हो रहे राहगीर
सीतापुर, अक्टूबर 18 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। सड़क पर घुटने भर पानी, जगह-जगह कीचड़ और फिसलन। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, शिक्षक और किसान गुजरने को मजबूर हैं। बिसवां ब्लाक की ग्राम पंचायत पुरैनी के मजरा अलीबख्शपुरवा में जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं बच्चों के कपड़े कीचड़ में सन रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव लंबे समय से परेशानी का सबब बना हुआ है। रोजाना दर्जनों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने के दौरान उनके गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह रास्ता किसानों के लिए भी बेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.