Sitapur News: घर से निकली युवती का शव तालाब में मिला, मचा हड़कंप
सीतापुर, सितम्बर 28 -- Sitapur News: इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में सोमवार को शौच के लिए निकली युवती का शव तालाब में मिला। शव देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इमलिया सुल्तानपुर के ढोलई कला निवासी सन्तू की 23 वर्षीय बेटी सरोजनी सोमवार दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी घर वापस न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन की। इस बीच पता लगा की वह तलाब में गिर गई है। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास जुट गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सरोजनी का खोजकर बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया की शुरुआती जांच में पैर फिसलने से तालाब में डूबने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.