सीतापुर, अक्टूबर 29 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। तंबौर के हैंठा मजरा स्थित घर में सेंध लगाकर बुधवार रात चोरों ने पांच हजार रुपये नगदी व लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। परिवार वाले सोकर उठे तो घर में हुई चोरी का पता चला। हजरतपुर निवासी श्यामू के मुताबिक बुधवार रात में परिवार वाले खाना खाकर सो गये थे। गुरुवार सुबह सोकर उठे तो घर के पीछे के हिस्से की दीवार में सेंध लगी हुई थी। घर का सामान फैला पड़ा था। चोर घर से पांच हजार रुपये नगद, लाखों रुपये के जेवर व पीतल व स्टील के बर्तन उठा ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त नहीं करती है। पुलिस गश्त करे तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी ...