Sitapur News: घर में सांप निकलने से हड़कंप
सीतापुर, अगस्त 29 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। सिधौली के गांधीनगर स्थित घर में शनिवार को सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को जंगल में लेजाकर छोड़ दिया। गांधीनगर निवासी अनुष्का सिंह शनिवार को दोपहर में घर पर थी। इस बीच घर में सांप निकल आया। सांप देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन दरोगा रामसेवक वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोड़ा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.