Sitapur News: घर में घुसा मगरमच्छ कुत्ते को मार कर खा गया, मचा हड़कंप
सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: अकबरपुर, संवाददाता। तालगांव क्षेत्र के शहाबाद मजरा शेरपुर गांव में रविवार तड़के एक किसान के घर में विशालकाय मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ ने कमरे में मौजूद पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। हालांकि, कमरे में लाइट जलने के कारण परिजनों की नजर मगरमच्छ पर समय रहते पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तालगांव इलाके के शेरपुर के मजरा शहाबाद गांव के जगनमोहन के घर के पास तालाब है और अभी कमरों में दरवाजे नहीं लगे हैं। रविवार सुबह करीब 3:30 बजे तालाब से निकला मगरमच्छ घर के बाहरी कमरे में घुस गया। जगनमोहन के बेटे रविंद्र ने उसे देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मगरमच्छ ने पालतू कुत्ते को पकड़ लिया और खा गया। ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना वन विभग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.