सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: मिश्रिख संवाददाता। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। पीड़ित रामसागर के मुताबिक मनीशंकर उर्फ मोनू त्रिवेदी, उनकी पत्नी शोभनम और अजय शुक्ला घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में नीलम के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गईं। रामसागर और शशिकांत भी घायल हुए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मिश्रिख पहुंचाया, जहां से नीलम और रामसागर को जिला अस्पता...