सीतापुर, सितम्बर 30 -- Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। रामपुरकलां इलाके में बुधवार को कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। हादसा देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रामपुरकलां के महेशपुर निवासी भानकुमारी (32) बुधवार को घर में साफ- सफाई कर रहीं थी। इस बीच कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। भानकुमारी मलबे के नीचे दब गई। चीख पुकार सुन परिवार व आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन में मलबा हटाकर भानकुमारी को बाहर निकालकर पास में स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने भानकुमारी को मृत घोषित कर दिया। भागकुमारी का शव देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार में एक साल की बेटी है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को ह...