Sitapur News: घर और पेट्रोल पंप पर चोरी
सीतापुर, सितम्बर 9 -- Sitapur News: सीतापुर। चोरों सोमवार रात चोरों ने घर और पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। मारूबेहड़ गांव में सीतापुर-बहराइच हाईवे किनारे सुरेंद्र सिंह के घर के पीछे लगे पल्ले तोड़कर चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की पत्नी नीलम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं शिवपुरी चौराहे पर एसएस फिलिंग स्टेशन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं की कट्टी उतारते समय चोरी करते एक युवक सीसीटीवी में कैद हो गया। पंप मालिक ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.