Sitapur News: घरों में लगी टोंटियां बनीं शोपीस, अधूरी पाइपलाइन से अटकी जलापूर्ति
सीतापुर, अक्टूबर 11 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। रामगढ़ गन्ना गेट के पास बन रही पानी की टंकी तीन साल बाद भी तैयार नहीं हो सकी है। इससे 17 मजरों में पेयजल आपूर्ति शुरू होने का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। करीब एक साल पहले गोपालपुर पश्चिमी ग्राम पंचायत के कुछ मजरों में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए टोंटियां लगा दी गईं, लेकिन आपूर्ति शुरू न होने से वे शोपीस बनी हुई हैं। ऊसर भूमि पर बन रही इस टंकी से गोपालपुर पश्चिमी, केशवामऊ और जेनापुर ग्राम पंचायतों के 17 मजरों में पानी पहुंचाने की योजना है। इनमें गोपालपुर पश्चिमी के नौ, केशवामऊ के पांच और जेनापुर के तीन मजरे शामिल हैं। इसके बावजूद गोपालपुर पश्चिमी के मजरों में पाइपलाइन बिछाने का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को जलापूर्ति शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.