सीतापुर, अक्टूबर 4 -- Sitapur News: गोंदलामऊ, संवाददाता। संदना के छोटी कुसौली में रविवार को ग्रामीण क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया। विधानसभा मिश्रिख क्षेत्र की 16 ग्राम सभाओं की टीमों के बीच शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में नैमिष की टीम ने आट को आठ रन से शिकस्त दी। नैमिष की जीत के नायक विनय दीक्षित रहे। उन्होंने 56 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का शुभारंभ आयोजक एवं भाजपा कल्ली मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उद्घाटन मुकाबला आट और नैमिष की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोर लगाया। आखिरकार नैमिष ने आठ रन से मुकाबला अपन...