सीतापुर, अगस्त 7 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद के सुकईपुर इलाके में घर में फंदे से लटके मिले नगर पालिका परिषद के संविदा कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा बड़ी संख्या में परिजनों ने कसेतवाली पहुंचकर विरोध जताया। पुलिस कर्मियों ने परिवार वालों को समझा- बुझाकर शांत कराया। दोबारा घर पहुंचकर जांच पड़ताल की अब तक की जांच रिपोर्ट से अगवत कराया।बाराबंकी फतेहपुर के बरौलिया निवासी जगत गौतम (40) महमूदाबाद नगर पालिका परिषद में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। जगत गौतम का शव बुधवार को घर में संदिग्ध परिस्थिति में रोशनदान से चादर के सहारे लटका मिला था। मां केसनादेवी ने महमूदाबाद थाने पर तहरीर दी थी की जगत गौतम की शादी बाराबंकी के विशुनपुर चौकी मवैया निवासी मिथिलेश कुमारी से हुई थी। जगत की पत्नी मि...