Sitapur News: गोवध अधिनियम का वारंटी गिरफ्तार
सीतापुर, जुलाई 7 -- Sitapur News: सीतापुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गोवध मामले में फरार चल रहे शहर के जोगीटोला निवासी शातिर नूर आलम को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उपनिरिक्षक यज्ञपाल वर्मा, आरक्षी अक्षय कुमार की टीम ने की है। पुलिस के मुताबिक नूर आलम पर गोवध अधिनियम का महोली थाने में मुक़दमा दर्ज है। मुक़दमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- गौवंश वध मामले में आरोपी शहबान उर्फ सानू की जमानत अर्जी खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.