Sitapur News: गोबर्धनपुर में वन महोत्सव के तहत फलदार पौधों का हुआ रोपण
सीतापुर, जुलाई 5 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को गोबर्धनपुर गांव में वन विभाग की ओर से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, वनकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। क्षेत्र के गोबर्धनपुर गांव में वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के दौरान आम, अमरूद, आंवला, नींबू, अनार और इमली सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। रेंजर अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल शुद्ध वायु और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.