Sitapur News: गाड़ी हटाने के विवाद में छात्र का सिर फोड़ा, चार पर केस
सीतापुर, नवम्बर 3 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता । सिधौली इलाके में मंगलवार को गाड़ी हटाने के गाड़ी हटाने के विवाद में दबंगों ने कक्षा 12 के छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। जिला अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर सिधौली पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है। संदना के पारा मजरा बहेरवा निवासी अश्वनी मंगलवार को स्कूल से बाइक से घर लौट रहा था। वह टेम्पो स्टैंड के पास पहुंचा ही था तभी सामने एक बाइक खड़ी खड़ी थी। अश्वनी द्वारा बाइक हटाने के लिए कहने पर अलादादपुर निवासी अयान से कहासुनी हो गयी। कहासुनी के बाद अयान ने फोन कर अपने दोस्त प्रेमनगर निवासी प्रिंस, अलादादपुर निवासी विवेक और बबलू को बुला लिया। आरोपियों ने अश्वनी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से अश्वनी के सिर फट गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.