सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। थानगांव के हुसैनपुर खानी गांव में आबादी के बीच मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया। थानगांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात घाघरा नदी के किनारे बसे हुसैनपुर खानी गांव मगरमच्छ देख अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर रात में उसे सुरक्षित रखा। यह भी पढ़ें- Etah News: गांव धनिगा में घर में घुस गया मगरमच्छ, दहशत में काटी रात इसके बाद दिन के उजाले में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को घाघरा नदी में सुरक्षित छोड़ दिय...