Sitapur News: गहराया पेयजल संकट, जलभराव से घरों में कैद हुए लोग
सीतापुर, सितम्बर 26 -- Sitapur News: लगातार दो दिनों से बिजली न आने के कारण जिले में पीने के पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया है। घरों में लगे इनवर्टर पूरी तरह से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पानी न मिलने से लोगों के दैनिक कार्य और सुबह की जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है। इसके अलावा, शहर के बिस्मिल्लाह नगर, कोट, कर्बला, लोनियनपुरवा पूर्वी, तरीनपुर और पूर्णागिरी जैसे निचले और रिहायशी मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया है, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों के सामने और भीतर तक घुस गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: तीन दिनों से बिजली बाधित, लोगों का जनजीवन बेहाल यह भी पढ़ें- Auraiya News: 30 घंटे से बिजली गुल, अजीतमल के 15 वार्ड और सौ गांव बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.