सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणेश महोत्सव के दौरान दूसरे मंजिल की छज्जे की रेलिंग भर भरा कर गिर गई। ईंट व मलबे की चपेट में आकर नीचे हॉल में बैठी एक महिला की मौत हो गई। वहीं 10 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायलों के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पजाबी धर्मशाला कमेटी की ओर से आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्ममशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया था। बीते दिनों की तरह बुधवार को भी गणेश महोत्सव में भजन कीर्तन चल रहा था। हॉल में ही गणेश जी का दरबार सजा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैठकर पूजन कर रहे थे। इस बीच हो रही बार...