सीतापुर, नवम्बर 3 -- Sitapur News: लहरपुर, संवाददाता। खेमकरन इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतियोगिता में विकास खंड के आठ संकुलों के विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा ...