सीतापुर, अगस्त 4 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोडारिया में खेत से नौ सोलर पैनल चोरी हो गई। किसान की तहरीर पर अटरिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्राम पंचायत कोडारिया निवासी विधासागर सिंह के मुताबिक उन्होंने कृषि विभाग की कुसुम योजना के तहत वर्ष खेत की सिंचाई के लिए तीन एचपी क्षमता का सोलर पंप लगवाया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि सोलर सिस्टम में लगे नौ सोलर पैनल गायब थे। आशंका है कि चोर रात के समय खेत में पहुंचकर पैनलों को खोल ले गए। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अटरिया थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...